

सूत्रधार
जन सुराज पार्टी
प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर एक भारतीय राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार हैं। 26 फरवरी 1977 को बिहार के रोहतास ज़िले के कोनार गांव में जन्मे प्रशांत किशोर ने सार्वजनिक नीति और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य किया है। अब वे बिहार से सक्रिय राजनीति के माध्यम से जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पेशेवर पृष्ठभूमि
अपने करियर की शुरुआत प्रशांत किशोर ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के साथ की, जहाँ उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य और नीति के ज़मीनी क्रियान्वयन से जुड़े कार्यक्रमों पर काम किया।
संयुक्त राष्ट्र में भूमिका
संयुक्त राष्ट्र में कार्य के दौरान उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि सरकारी नीतियाँ ज़मीन पर कैसे लागू होती हैं और आम लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करती हैं।
राजनीति से जुड़ाव
2011–12 के बाद प्रशांत किशोर भारतीय राजनीति में एक चुनावी सलाहकार के रूप में सक्रिय हुए। उन्होंने देश के कई नेताओं और दलों के साथ काम किया और अनेक चुनावी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोहभंग और निर्णय
लगभग 10 वर्षों तक अलग-अलग दलों और नेताओं के साथ काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि केवल चुनाव जीतने से जनता का जीवन नहीं बदलता। इसी कारण पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद उन्होंने इस भूमिका से सन्यास लेकर सक्रिय राजनीति में आने का निर्णय लिया।
जन सुराज की शुरुआत
2 अक्टूबर 2022
जन सुराज अभियान
2 अक्टूबर 2022 से उन्होंने जन सुराज अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत पदयात्रा के माध्यम से बिहार के गाँव-गाँव जाकर लोगों से संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और समाधान के रास्ते तलाशे।
2 अक्टूबर 2024
जन सुराज पार्टी
लगभग 3000 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज अभियान को औपचारिक रूप से जन सुराज पार्टी में परिवर्तित किया गया।
दृष्टिकोण
प्रशांत किशोर का मानना है कि बिहार में वास्तविक बदलाव के लिए शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और जवाबदेह शासन को राजनीति के केंद्र में लाना आवश्यक है।
उनका लक्ष्य है कि जनता की भागीदारी से एक ईमानदार, पारदर्शी और टिकाऊ राजनीतिक व्यवस्था की स्थापना की जाए।
